भर्ती घोटाले के विरोध में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने की पत्रकार वार्ता।


रामनगर| प्रदेश में लगातार सामने आ रहे भर्ती घोटलों के विरोध में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी पत्रकार वार्ता की| उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद भर्तियों में घोटाले हो रहे है| उन्होंने लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा हुई भर्तियों की जांच कराने की मांग सरकार से की है| इसके साथ ही 24 जनवरी को एक विरोध रैली निकालने की घोषणा की है|
बुधवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि लगातार हो रहे भर्ती घोटालों से प्रदेश के युवाओं का मनोबल कम हो रहा है| उन्होंने कहा कि अधीनस्थ चयन आयोग और लोक सेवा आयोग की भर्तियों पर सवाल उठाया| कहा कि सभी भर्तियों किसी न किसी हाकम सिंह और संजीव चतुर्वेदी जैसे लोगों का हाथ है| उन्होंने अधीनस्थ चयन आयोग और लोक सेवा आयोग की अब तक कराई गयी भर्तियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की है| साथ ही 24 जनवरी को जनकरोष रैली निकालने की घोषणा की है|

0/Post a Comment/Comments

Domain