मकरसक्रांति पर विधायक, विधायक पुत्र ने किया सामूहिक खिचड़ी भोज।

 

रामनगर| मकर सक्रांति पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट व विधायक पुत्र जगमोहन सिंह बिष्ट ने विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी भोज किया| साथ ही उन्होंने क्षेत्र वासियों को खिचड़ी वितरित करते हुए उत्तराखंड के पर्व के विषय में जानकारी दी| 
शनिवार को मकर सक्रांति के अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट व विधायक पुत्र जगमोहन सिंह बिष्ट थारी, चोरपानी, पीरुमदारा, रामनगर समेत कई स्थानों पर पहुंचे| जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानों लोगों के साथ खिचड़ी भोज करते हुए स्थानीय लोगों की परेशानियां सुनी| उन्होंने कहा कि लोगों को प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी| कहा कि भाजपा सरकार हर तपके के लोगों के लिए कार्य कर रही है| इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम प्रधान घनश्याम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नरेंद्र चौहान, दिनेश मेहरा, वीरेंद्र रावत, अमर सैनी समेत कई लोग मौजूद रहे|

0/Post a Comment/Comments

Domain