झूला पुल में दीवार बनाकर पीडब्लूडी ने पुल पर लगाया प्रतिबन्ध, ग्रामीणों ने जताया विरोध।

रामनगर| रामनगर के ग्राम ढिकुली में स्थित झूला पुल के नवीनीकरण को लेकर पीडब्लूडी ने पुल के दोनों ओर दीवार बनाकर पुल में लोगों के आने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था| इसके चलते स्थानीय लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने पुल की दीवार को ध्वस्त कर अपना विरोध जताया है| साथ ही उन्होंने विभाग पर आरोप लगाया कि अधिकारियों ने बिना किसी कार्य योजना के पुल को बंद किया है|
बुधवार को ढिकुली झूला पुल में विरोध के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान इक़बाल हुसैन ने बताया कि बीते दिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुल के नवीनीकरण का हवाला देकर पुल के दोनों ओर दीवार खड़ी कर पुल में प्रतिबंद लगा दिया| इसके साथ ही पुल के दो सौ मीटर पहले रास्ते में दो बड़ी खाई खोदी गयी है| ताकि वाहन वाहन पुल तक न आ सके| कहा कि पुल की दूसरी ओर गांव के लोगों के लिए पुल का रास्ता काफी सुगम है| इसके विभाग की कार्रवाई के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| आरोप लगाया कि विभाग ने बिना किसी कार्य योजना के पुल में प्रतिबंद लगाया है| जिसका ग्राणीण पुरजोर विरोध करते है|

0/Post a Comment/Comments

Domain