पीपीपी अस्पताल में चिकित्सकों ने की हड़ताल, मरीज परेशान।

रामनगर| सोमवार को एक भाजपा का नेता पेट में दर्द होने पर अस्पताल में आए थे। बताया कि तेज दर्द उठने पर वह पर्ची बनाकर इमरजेंसी में गए। आरोप है कि डॉक्टर ने भाजपा नेता की पर्ची फाड दी। इससे दोनो में तू तू मैं मैं के बाद गाली गलौच होने लगी। इससे अस्पताल का स्टाफ व डॉक्टर एकत्रित हो गए। उन्होंने भाजपा नेता पर सत्ता का रौब दिखाकर डॉक्टर के साथ अभद्रता व धमकाने का आरोप लगाकर हड़ताल शुरू कर दी। इससे मरीजों की पर्ची वाली लाइनों में लंबी लाइनें तक लग गई। अस्पताल के प्रबंधक प्रतीक सिंह भी हड़ताल कर्मियों को समझाने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति डॉक्टर के साथ अभद्रता करेगा तो वह कैसे सही उपचार कर पाएगा। उन्होंने बताया कि दो घंटे हड़ताल के बाद हड़ताली कर्मचारियों को मनाया गया। तब जाकर अस्पताल की व्यवस्थाएं शुरू की गई।

0/Post a Comment/Comments

Domain