बरसात के चलते बैराज में बड़ा पानी, सिंचाई विभाग ने अलर्ट किया जारी।


रामनगर| मौसम वैज्ञानिकों के मूसलाधार बारिश के हाई अलर्ट के बाद शनिवार देर रात से रामनगर समेत पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गयी है| जिसके बाद कोसी बैराज में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया है| वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जल्द पानी का जलस्तर और अधिक बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है| 
सिंचाई विभाग के एडिशनल इंजीनयर जावेद अहमद ने बताया कि कुमाऊं भर में शनिवार से तेज बारिश हो रही है| जिसके चलते शनिवार को आठ हजार क्यूसेक पानी बैराज से छोड़ा गया| जबकि रविवार को यह बढ़कर 11 क्यूसेक तक पहुंच गया| उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा बैराज से और अधिक पानी भेजने की सुचना मिली है| जिसके बाद पानी का जलस्तर 35 क्यूसेक तक पहुंचने की संभावना है| जिसे देखते हुए कोसी नदी से जोड़े काशीपुर, रामपुर, मुरादाबाद समेत अन्य क्षेत्रों को जानकरी दे दी गयी है|

0/Post a Comment/Comments

Domain