धनगढ़ी पुल के जल्द निर्माण को लेकर अनिल बलूनी से की मांग।


रामनगर| विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने धनगढ़ी पुल का जल्द निर्माण कराने की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की| उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण धीमी गति से होने के चलते धनगढ़ी नाले में दुर्घटनाओं की संभावना हमेशा बनी रहती है| साथ ही उन्होंने कॉर्बेट के गर्जिया जॉन को जल्द खुलवाने की मांग भी की है| वहीं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने दोनों कार्यो लेकर उन्हें आश्वासन दिया है| 
आपको बता दें कि, रामनगर के एनएच 309 पर स्थित धनगढ़ी नाला बरसात के दिनों में लोगों की जान का दुश्मन बन गया है| वहीं बीती दिनों रामनगर में आई मूसलाधार बारिश से नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया था| जिसके चलते स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था| वहीं स्थानीय लोगों ने पुल का निर्माण धीमी गति से होने का आरोप लगाया था| जिसको लेकर सोमवार को विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने दिल्ली पहुंचकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की| साथ ही उनसे धनगढ़ी पुल का निर्माण जल्द कराने और गर्जिया जोन को जल्द खुलवाने की मांग की| वहीं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सम्बंधित अधिकारियों को फोन कर जल्द से जल्द पुल का निर्माण करने के निर्देश दिए| साथ ही गर्जिया जोन को खोलने के लिए एनटीसीए को भेजे गए प्रस्ताव को जल्द स्वीकृत देने को कहा है|

0/Post a Comment/Comments

Domain