रामनगर।क्षेत्र की प्रमुख रामलीलाओं में एक भवानीगंज रामलीला की इन दिनों धूम मची हुई हैं।बीती रात यहां मेघनाद- सुलोचना प्रेम संवाद का शानदार मंचन किया है जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई।मेघनाद और लक्ष्मण के बीच युद्ध के मंचन को देख दर्शक हूँ रोमांचित हुए।
श्रीराम के प्रताप का स्मरण करके लक्ष्मण ने वीरोचित दर्प करके बाण का संधान किया। बाण मेघनाद की छाती में लगा। मरते समय उसने सब कपट त्याग दिया। आदर्श रामलीला समिति भवानी गंज में मेघनाद वध सहित अन्य लीलाओं का मंचन किया गया। युद्ध के दृश्यों को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। नगर में आदर्श रामलीला कमेटी भवानी गंज की ओर से तेरहवे दिन की रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता इंदर रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंचन में लंका के राजा रावण को जब यह पता चलता है कि लक्ष्मण की मूर्च्छा टूट चुकी है तो लंकेश अपने भाई कुंभकरण को जगाता है। जब कुंभकर्ण जाग जाता है तो रावण के आदेशानुसार कुंभकरण भगवान श्रीराम जी से युद्ध करने जाता है। रणभूमि में विभीषण कुंभकरण को समझाता है, लेकिन कुंभकरण नहीं मानता है। युद्ध में कुंभकरण का वध श्री रामजी के हाथों हो जाता है। रावण को जब इस बात का पता चलता है तो वह तिलमिला जाता है। इसके बाद रावण मेघनाद को युद्ध के लिये भेजता है। और उधर लक्ष्मण मेघनाद से बदला लेने के लिये श्रीराम की आज्ञा लेकर युद्ध के लिए जाता है। दोनों के बीच भयंकर युद्ध होता है। लक्ष्मण मेघनाद का सर काटकर उसका वध कर देते हैं। उधर मेघनाद की पत्नी सुलोचना को जब पता चलता है कि उनका पति मारा गया है। तो वह श्रीराम जी से अपने पति के शीश को लेने के लिये आग्रह करती है। श्रीराम जी मेघनाद का शीश उनकी पत्नी को सौप देते हैं।
भवानी गंज की इस रामलीला में दर्शकों की खासी भीड़ रही। इसमें भी महिलाओं की तादाद सबसे ज्यादा थी। इसकी वजह मेघनाथ सुलोचना प्रेम संवाद का मंचन है जिसे देखने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ती है। लक्ष्मण से युद्ध लड़ने के लिए जाने से पहले मेघनाद और सुलोचना के बीच होने वाले इस प्रेम संवाद को फिल्मी गीतों के माध्यम से दिखाया जाता,जो दर्शकों को खूब पसंद आता है। इस मंचन में मेघनाद-सुलोचना के लिए दर्शकों की खूब तालियाँ मिलती है।
मेघनाद की भूमिका में नमित अग्रवाल जबकि सुलोचना की भूमिका में मनोज कुमार ने शानदार अभिनय किया।
श्री राम की भूमिका में किशोर कश्यप, लक्ष्मण की भूमिका में हिमांशु अग्रवाल, हनुमान की भूमिका में किशोर चंद्रा, विभीषण की भूमिका में नवीन बिष्ट, कुम्भकरण की भूमिका में रामपाल किशोर अग्रवाल, रावण की भूमिका में सुशील जोशी ने शानदार प्रदर्शन किया।


Post a Comment