सिंगल यूज प्लस्टिक के विरोध में प्रशासन ने चलाया अभियान।


रामनगर| स्थानीय प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध में क्षेत्र में अभियान चलाया| उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान काटने की कार्रवाई की है| साथ ही उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों को लोगों को बताते हुए जागरूक किया|
आपको बता दें कि राज्य सरकार के सिंगल प्लास्टिक को बंद करने के निर्देश के बाद रामनगर में भी इस कड़ी में कार्य शुरू हो गया| जिसको लेकर बीते दिनों अभियान को लेकर चर्चा की गयी| जिसके बाद सोमवार को रामनगर एसडीएम गौरव चटवाल, कोतवाल अरुण सैनी, सीओ बलजीत भाकुनी और ईओ महेंद्र यादव के नेतृत्व में बाजार में अभियान चलाया गया| एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि बाजार में कई लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए कई लोग पाए गए| उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान काटने की कार्रवाई की गयी| बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा|

0/Post a Comment/Comments

Domain