प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने प्लास्टिक के खिलाफ विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया।

 
रामनगर में बुधवार को प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा पॉलिथीन के खिलाफ़ छापेमारी अभियान चलाया गया। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि लगातर हो रहे सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध में  स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका ने संयुक्त अभियान चलाया गया।रानीखेत रोड़, मुख्य बाज़ार और सब्जी मंडी लखनपुर में छापेमारी अभियान चलाया गया।अभियान के तहत कई लोगों पर पॉलीथिन पाई गई।बताया कि भारी मात्रा में पॉलीथिन ज़ब्त की गई।पॉलीथिन और गंदगी पाए जाने पर एक दर्जन चालान काटने की कार्यवाही की गई।उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ़ यह अभियान आगें भी जारी रहेगा। इस दौरान तहसीलदार बीसी पंत, नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा,नगर पालिका ईओ महेंद्र यादव,नगर पालिका के स्वास्थ्य निरिक्षक राजकुमार भारती,राजस्व निरिक्षक ताराचन्द्र घिल्डियाल, राजस्व उप निरीक्षक आरिफ़ हुसैन,दीपू बिष्ट, सनी बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Domain