गर्जिया मन्दिर का जल्द चार करोड़ की लागत से होगा जीर्णोदार।

 
रामनगर| रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर का टीला समय के साथ साथ बरसातों और बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हो गया| इसके चलते जगह - जगह टीले में दरारें पड़ गयी हैं| गिरजिया देवी मंदिर हमेशा से ही रामनगर का केंद्र स्थल रहा है| लेकिन बीते लंबे समय से टीले में आ रही दरारों ने अधिकरियों और पुजारिओं की चिंता बड़ा दी है| वहीं सिंचाई विभाग ने अब मंदिर के जीर्णोदार के लिए चार करोड़ का बजट शासन से मांगा है| वहीं प्रस्ताव पास होने तक मंदिर को त्रिपाल की मदद से ढककर रखा गया है| ताकि टीले की मिट्टी का कटाव ना हो|
आपको बता दें कि फरवरी 2021 में गर्जिया मंदिर के टीले में दरारें दिखाई दी थी। काफी चौड़ी दरारे दिखने पर प्रशासन ने मंदिर के टीले को बचाने की कवायद शुरू की थी यह कवायत अभी तक जारी है, जिसके बाद प्रशासन ने मंदिर के चारों ओर फ़िलहाल त्रिपाल लगाया है| मंदिर के पुजारी मनोज पांडेय ने बताया कि मंदिर के टीले में दरारें बढ़ रही हैं| जिसके बाद प्रशासन के कई अधिकरियों और रुड़की के कई वैज्ञानिकों ने टीले पर शोध किया था| उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों के सुझाव पर अधिकारियों ने मंदिर के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है| उन्होंने बताया कि जीर्णोदार का कार्य नवम्बर से शुरू होने की उम्मीद है| तबतक त्रिपाल की मदद से मंदिर को ढका गया है| 
------
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण बंसल ने बताया कि गिरजिया मंदिर के जीर्णोदार के लिए शासन को चार करोड़ से अधिक का प्रस्ताव भेजा गया है| प्रस्ताव पास होने के बाद जीर्णोदार का कार्य किया जायेगा|

0/Post a Comment/Comments

Domain